Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

गुरु पूर्णिमा पर सुकांत मजूमदार ने गुरुजनों को किया नमन, मूल्यबोध और आदर्शो के मार्ग पर चलने का आह्वान

गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए डॉ. मजूमदार ने लिखा है, "गुरु पूर्णिमा के इस शुभ क्षण पर राज्यवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।

10 Jul 2025

गुरु पूर्णिमा पर सुकांत मजूमदार ने गुरुजनों को किया नमन, मूल्यबोध और आदर्शो के मार्ग पर चलने का आह्वान

कोलकाता। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर केंद्रीय मंत्री और बालुरघाट से लोकसभा सांसद डॉ. सुकांत मजूमदार ने राज्यवासियों को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस दिन को आत्ममंथन और गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर बताते हुए कहा कि गुरु सिर्फ शिक्षा नहीं देते, बल्कि जीवन जीने की दिशा दिखाते हैं।

गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए डॉ. मजूमदार ने लिखा है, "गुरु पूर्णिमा के इस शुभ क्षण पर राज्यवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। इस पवित्र दिन मैं उन सभी गुरुओं को नमन करता हूं जिन्होंने हमें ज्ञान, मूल्यबोध और जीवन के आदर्शों की राह दिखाई। उन्हीं के स्नेह, शिक्षा और आशीर्वाद से एक सुशासित और सुसंस्कृत समाज का निर्माण संभव होता है।

डॉ. मजूमदार ने यह भी कहा कि गुरु केवल विद्यालय या संस्थान तक सीमित नहीं होते, वे हमारे जीवन के हर उस मोड़ पर साथ होते हैं जहां हमें सही-गलत का निर्णय लेना होता है।

गुरुजनों द्वारा सिखाए गए जीवन-मूल्य और नैतिक शिक्षा ही किसी समाज की रीढ़ होते हैं। उनके बताए रास्तों पर चलकर ही हम सच्चे नागरिक और अच्छे इंसान बन सकते हैं।

उन्होंने यह भी आह्वान किया कि गुरु पूर्णिमा सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि यह दिन हमें अपने भीतर झांकने, आत्मविश्लेषण करने और जीवन में सच्चाई, न्याय और करुणा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

अपने संदेश में उन्होंने आगे लिखा, "गुरुजनों को प्रणाम कर हम आज यह संकल्प लें कि हम हमेशा ज्ञान, सत्य, नैतिकता और मानवता की राह पर चलेंगे। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।"

इस मौके पर उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वह अपने जीवन में शिक्षकों और मार्गदर्शकों का योगदान को ना भूले और समाज में सच्चे मूल्य की स्थापना में सहभागी बनें।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गुरु पूर्णिमा पर सुकांत मजूमदार ने गुरुजनों को किया नमन, मूल
गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए डॉ. मजूमदार ने लिखा है, "गुरु पूर्णिमा के इस शुभ क्षण पर राज्यवासियों को मेरी हार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News